जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी का 36 वां स्थापना दिवस
April 11, 2026
0
आज दिनांक 9 अप्रैल 2026 को जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी का 36 वां स्थापना दिवस सी-529 एल आई जी फ्लैट ईस्ट आफ लोनी रोड़ दिल्ली -110093 पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव यूनियन एवं दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर के सौजन्य से लम्बित ऋण वापसी, साइबर सुरक्षा, साइबर क्राइम एवं डिजिटल अरेस्ट पर एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर के प्रधानाचार्य श्री एस सी प्रधान जी एवं दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव बैंक के पूर्व उप महाप्रबंधक श्री आनन्द पाल सिंह चौहान जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी के उपाध्यक्ष श्री हरि सिंह वर्मा जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जस्सको सचिव श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहकारी आंदोलन में बढ चढ कर भाग लेने के लिए श्री आनन्द पाल सिंह चौहान जी ने जस्सको प्रबंधक मंडल की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में जस्सको डायरेक्टर श्रीमती शारदा रानी, श्री विजय सिंह, पूर्व प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक, दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव बैंक के प्रबंधक श्री राम बजाज, जस्सको प्रबंधक श्री निर्दोष तेवतिया, श्री प्रवीन त्यागी, श्री रविन्द्र कुमार, श्री ओम बीर यादव, श्री राकेश त्यागी, श्री सतेन्द्र कुमार, श्री सोहनपाल,श्री आस बीर सिंह, श्री उज्जवल मलिक, श्री मुकेश कुमार, श्रीमती सरोज, श्रीमती रामकौर,श्रीमती कविता गुप्ता, श्रीमती सविता रानी,कुमारी डिम्पल, खुशी तेवतिया, निधि पाल सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में श्रीमती कविता डांडा, प्रवक्ता दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर तुगलकाबाद दिल्ली को अपने बीच पाकर प्रतिभागियों की प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं रहा। जस्सको की ओर से इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसका प्रतिभागियों ने भरपूर आनन्द लिया।
