अयोध्या पी.आई.यू. ट्रस्ट के तत्वावधान में, अयोध्या के सिविल लाइन्स प्रेस क्लब में 22 मार्च को आयोजित “श्री राम अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव” के पाँचवें संस्करण में दिल्ली की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती कोमल पंत को “श्री राम सम्मान” से सम्मानित किया गया।यह महोत्सव रामनवमी 2022 से निरंतर आयोजित हो रहा है और देश-विदेश के साहित्यकारों का एक प्रमुख मंच बन चुका है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरीश श्रीवास्तव (भाजपा किसान मोर्चा, क्षेत्रीय महामंत्री), कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. राम रतन श्रीवास्तव ‘राधे-राधे’ एवं ताराचंद जी ‘तन्हा’ (वाह जी वाह के मेगा विनर) की गरिमामयी उपस्थिति रहीI इस दौरान विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महोत्सव में श्रीमती कोमल पंत को उनके साहित्यिक योगदान के लिए विशेष रूप “श्री राम सम्मान” से सम्मानित किया गया। दिल्ली से आईं श्रीमती कोमल पंत ने अपनी कविता प्रभु श्री राम जी के चरणों में समर्पित की और तालियों की गड़गड़ाहट से प्रेस क्लब में आयोजित “श्री राम अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव” में चार चाँद लगा दिए।
उनकी कविता की पंक्तियाँ थीं —
“हे माता, प्रभु श्रीराम जी का संदेश आपके लिए लाया हूँ,
प्रभु श्रीराम जी अति शीघ्र आएंगे,
लंका का दहन कर आपको अति शीघ्र ले जाएंगे।”
