आज दिनांक 26-02-2026 को अंडमान निकोबार स्टेट को-आपरेटिव यूनियन, पोर्ट ब्लेयर की दो सदस्यीय टीम शैक्षिक भ्रमण पर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर स्थित जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी कार्यालय पहुंची। जहाँ समिति सचिव श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी एवं सोसायटी प्रबंधक श्री निर्दोष तेवतिया द्वारा संयुक्त रूप से उनका स्वागत किया गया। श्री निर्दोष तेवतिया द्वारा समिति की सफलता कहानी प्रस्तुत की गई। समिति द्वारा तीन अपने कार्यालय क्रय किये जाने एवं समिति की ऋण वसूली 99 प्रतिशत के टारगेट को निरन्तर बनाए रखने के लिए भ्रमण टीम ने श्री सारन जी एवं समस्त प्रबंधक बोर्ड को हार्दिक बधाई दी। भ्रमण टीम के मुखिया एवं पोर्ट ब्लेयर कोआपरेटिव यूनियन के डायरेक्टर श्री अनंत राव (उपाध्यक्ष स्टेट कोआपरेटिव मार्केटिंग फैडरेशन पोर्ट ब्लेयर) द्वारा समिति की विजिटर बुक में समिति के कुशल प्रबंधन की भूरि भूरि प्रशंसा दर्ज की गई। भ्रमण टीम की दूसरी सदस्या श्रीमती श्यामवती राव द्वारा कार्यक्रम में समिति कार्यालय स्टाफ की सक्रिय भागीदारी को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी की डायरेक्टर श्रीमती शारदा रानी, कुमारी डिम्पल सहायक प्रबंधक, श्रीमती सविता रानी, श्री सोहन पाल रिकवरी आफिसर, श्री उज्जवल मलिक, श्रीमती बिंदेश्वरी, कुमारी खुशी तेवतिया, कुमारी निधि पाल और श्री मुकेश कुमार प्रजापति ने गर्मजोशी से भाग लिया तथा कार्यक्रम के अंत में श्री सारन जी द्वारा भ्रमण दल को शाल एवं स्मृति चिन्ह् भेंट कर विदाई दी गई ।
