ओमप्रकाश प्रजापति : सेवा, समर्पण व सामाजिक दायित्व के लिए सम्मानित
January 06, 2026
0
दिल्ली। शिव शक्ति धर्मार्थ सेवा संस्थान (पंजीकृत, मध्य प्रदेश) के अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर–25, बुद्ध विहार, दिल्ली से ब्लॉक अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश प्रजापति द्वारा 4 जनवरी, 2026 को ट्रू मीडिया के मुख्य संपादक श्री ओमप्रकाश प्रजापति को उनके द्वारा पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित से जुड़े उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें माता सती का भावपूर्ण चित्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया गया। सम्मान समारोह सादगीपूर्ण किंतु गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवा, संस्कृति और सकारात्मक पत्रकारिता की भूमिका पर विशेष चर्चा हुई। श्री चंद्र प्रकाश प्रजापति ने कहा कि आज के समय में निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता समाज को दिशा देने का कार्य करती है, और इस क्षेत्र में श्री ओमप्रकाश प्रजापति का योगदान प्रेरणादायक है। इस अवसर पर डॉ. मंगल सेन प्रजापति ने अपने उद्बोधन में कहा कि ट्रू मीडिया ने साहित्य जगत, सामाजिक मुद्दों, सांस्कृतिक चेतना और वंचित वर्गों की आवाज़ को प्रमुखता से उठाया है, जो समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रहा है। वहीं, वार्ड नंबर–25, बुद्ध विहार, दिल्ली से मंडल अध्यक्ष श्री विजय कुमार एवं मंडल अध्यक्ष श्री राम चन्द्र की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।सम्मान ग्रहण करते हुए श्री ओमप्रकाश प्रजापति ने शिव शक्ति धर्मार्थ सेवा संस्थान एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के लिए और अधिक निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रू मीडिया भविष्य में भी साहित्य जगत, संवेदना और सामाजिक सरोकारों के साथ अपनी पत्रकारिता को आगे बढ़ाता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने समाज में एकता, सेवा और सकारात्मक सोच के प्रसार हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
