ट्रेन मैनेजर बलदेव सिंह, डी.आर.एम., नई दिल्ली द्वारा सम्मानित
November 19, 2025
0
दिनॉंक 10.10.2025 को गाड़ी संख्या 12483, (कोच्चुवली - अमृतसर एक्सप्रेस) के लोको पायलट श्री सुपिन्द्र सिंह , (मुख्यालय- दिल्ली जंक्शन) को वर्किंग के दौरान राठधाना- सोनीपत स्टेशन के मध्य हाई टेंशन तार टूटकर ओ एच ई पर लटकी हुई दिखाई दी। लोको पायलट ने किलोमीटर संख्या 40/14 पर आपातकालीन ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका और स्थिति के बारे में ट्रेन मैनेजर श्री बलदेव सिंह को सूचित किया। ट्रेन मैनेजर बलदेव सिंह ने चीफ कंट्रोलर कोचिंग (नई दिल्ली) को सूचित किया और आगे पहुंच कर स्थिति का मुआयना किया और चीफ कंट्रोलर (कोचिंग) नई दिल्ली, टी आई, सोनीपत एवम ए ओ एम महोदय, नई दिल्ली को स्थिति की रिपोर्ट दी और टावर बैगन की मॉंग की। इसके साथ ट्रेन मैनेजर बलदेव सिंह ने पब्लिक को प्रभावित स्थल पर जाने से रोकने का भरसक प्रयास किया और जान-माल की सुरक्षा एवम संरक्षा में अपना दायित्व निभाया।उपरोक्त कार्य के फलस्वरूप श्री बलदेव सिंह, मेल/एक्सप्रेस ट्रेन मैनेजर, नई दिल्ली को ओम प्रकाश शुक्ल,ट्रेन मैनेजर काउंसलर, नई दिल्ली एवम नरेंद्र कुमार माहौर, स्टेशन मैनेजर, नई दिल्ली की संस्तुति पर दिनॉंक 19.11.2025 को डीआरएम महोदय नई दिल्ली द्वारा डीआरएम अवार्ड से सम्मानित किया गया।
