यमुना रहे पवित्र, पर्यावरण की हो सुरक्षा , नदिया रहे स्वच्छ कार्यक्रम के अंतर्गत लायंस क्लब दिल्ली किरण ने समाज सेवी श्री विनोद चौधरी के नेतृत्व में ग्रुप हाऊसिंग सोसायटियों से संचित खंडित मूर्तियों तथा अनुपयोगी धार्मिक पुस्तकों का संचय कर विसर्जन लायंस क्लब दिल्ली किरण द्वारा किया गया |
आज सोमवार के दिन सर्वप्रथम आईपैक्स भवन में हवन किया गया तत्पश्चात पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा के साथ खुले मैदान में ले जाया गया | छठ पूजा के लिए निर्मित कृत्रिम तालाब में सभी का विसर्जन किया गया बाद में उसे ढक दिया गया |
लायंस क्लब दिल्ली किरण पर्यावरण सुरक्षा के लिये निरंतर कार्य कर रहा है | पौधारोपण द्वारा वायु संरक्षण तथा पृथ्वी को ऊर्जावान बनाने का कार्य कर रहा है | उसी योजना के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया | इस अवसर पर प्रधान विकास बंसल ने श्री विनोद चौधरी का धन्यवाद किया जो वर्षों से यह पवित्र कार्य कर रहे हैं। पूर्व
प्रांतपाल सुरेश बिंदल ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहां की पर्यावरण सुरक्षा तथा धर्मानुसार यह कार्यक्रम है| यमुना मैया पवित्र रहे, धरती माता पूजनीय रहे तथा धार्मिक विग्रह का अपमान ना हो इसलिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है | इस अवसर में एस. जयरमण, अश्विनी वत्ता, एल. सी. शर्मा, भूपेंद्र तिवारी, शिव कुमार बंसल , संजय अग्रवाल , बलदेव गोयल , भारत भूषण गुप्ता , एस. एन. खुराना ,आलोक गर्ग, योगेंद्र बंसल, डॉक्टर अंजली गुप्ता, पारुल गोयल , सुनीता चौधरी, कृष्ण कुमार चौधरी, विजय शर्मा, राजीव गुप्ता, मितिन गर्ग, संजय गुप्ता, विशेष उपस्थिती रही | इन्द्रप्रस्थ विस्तार सहकारी आवास सोसायटीज महासंघ के प्रधान श्री तरुण गुप्ता, उप प्रधान श्री एल.सी. शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, व वरिष्ठ उप प्रधान श्री सुरेश बिंदल जी ने इस कार्यक्रम के लिये धन्यवाद किया | हवन पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया |
प्रेषक : सुरेश बिंदल
