हेमंत स्मृति कविता सम्मान पुरस्कार की घोषणा करते हुए संस्था की संस्थापक अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने बताया
"हेमंत फाउंडेशन (पंजीकृत) तथा अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच के द्वारा आयोजित वर्ष 2025 का हेमंत स्मृति कविता सम्मान कवयित्री रूबी मोहन्ती को उनके कविता संग्रह" ख्वाहिशों का मेन्यू - कार्ड के लिए दिया जाना तय हुआ है। पुरस्कार जनवरी 2026 को भोपाल में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।
अपनी संस्तुति में उन्होंने बताया-" इस संग्रह की कई कविताएं मन को उद्वेलित करती हैं ।
"मैंने काट दिया है अपने पांव का अंगूठा ..... मेरी ज़ुबान ने उठा ली है यह जिम्मेदारी.... एक सशक्त कविता है जो सारे स्त्री विमर्शों को नजरअंदाज करते हुए एक साहसिक कदम रखती है। "उस दिन, ग्रे शेड,ढिबरी" कविता ने आज के संदर्भों का जो खाका खींचा है, उनकी संवेदना हर दृष्टि से अपने अर्थों में एक नए जीवन की शुरुआत करती नजर आती हैं।
हेमंत फाउंडेशन पिछले 24 वर्षों से साहित्य में अपनी पारदर्शिता को लेकर अलग पहचान बनाए हुए है।
25वां हेमंत स्मृति कविता सम्मान मिदनापुर पश्चिम बंगाल की रूबी मोहन्ती के नाम की घोषणा करते हुए संस्था गर्व का अनुभव करती है। तथा शुभकामनाओं सहित उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
प्रस्तुति: संतोष श्रीवास्तव
संस्थापक /अध्यक्ष
