आज दिनांक 12 सितंबर 2025 को दिल्ली हैल्थ केयर कोआपरेटिव सोसायटी लि के तत्वावधान में डॉ एल के गांधी श्राफ होस्पिटल के सौजन्य से मामूरा गांव में निशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन आनन्द पाल चौहान जी के सहयोग से किया गया।
शिविर का शुभारंभ पूर्व उप निदेशक तकनीकी शिक्षा माननीय श्री सी के शर्मा जी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में माननीय शर्मा जी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी तथा समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम लगाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
शिविर में 151 लोगों की नेत्र जांच की गई जिसमें 11 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया। 65 लोगों को निशुल्क आई ड्रॉप प्रदान किया गया। श्री देवेन्द्र पाल सिंह दलाल जी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में डॉ नितीशा मेम, श्री नागभटट पोसवाल, कुमारी मनीष, स्नेहा ओपटोम, आयशा, नेहा, खुशी, स्नेहा, काजल,पी एस सी द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में दिल्ली हैल्थ केयर कोआपरेटिव सोसायटी लि के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन,जय श्री शारदा को आपरेटिव टी सी सोसायटी लि दिल्ली के प्रबंधक श्री निर्दोष तेवतिया, श्री आसबीर सिंह, माननीय श्री श्याम लाल यादव जी का सहयोग सराहनीय रहा।
