आज दिनांक 25 अगस्त 2025 को दिल्ली हैल्थ केयर कोआपरेटिव सोसायटी लि के तत्वावधान में डॉ श्राफ चैरिटी आई होस्पीटल दरियागंज के सौजन्य से राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ रामजस सीनियर सेकेंडरी स्कूल नं 1 दरियागंज में किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व उप शिक्षा निदेशक डॉ एम पी एस दांगी जी एवं विद्यालय प्रमुख श्री भारती द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती राखी जी नेत्र बैंक प्रबंधक श्राफ होस्पिटल ने बताया कि नेत्र हमारे शरीर का अनमोल उपहार है जिसकी सुरक्षा बहुत जरूरी है। जिसमें चोट लगने से आंख की रोशनी तक जा सकती है जिसे दूर करने के लिए नेत्रदान जरुरी है। नेत्रदान के लिए आम जनता को जागरूक करने हेतु प्रत्येक वर्ष 25 अगस्त से 8 सितंबर तक पूरे देश में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में आज दिल्ली हैल्थ केयर कोआपरेटिव सोसायटी द्वारा राम जस स्कूल में एक कला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रमुख द्वारा अति उपयोगी कार्यक्रम के आयोजन के लिए दिल्ली हैल्थ केयर कोआपरेटिव सोसायटी का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन, श्री सुशील कुमार तेवतिया एवं श्री श्रद्धानंद जी सहित कई शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।
