दिल्ली, 21जून 2025 को सोकरेट्स सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी ओनोरिस कॉसा द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय कर्मशील अवार्ड 2025 का कार्यक्रम नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सी डी देशमुख सभागार में बड़ी ही शालीनता और सम्मान से संपन्न हुआ। श्रीमान मंगल सेन प्रजापति फरीदाबाद हरियाणा वरिष्ठ समाजसेवी और डॉक्टर शिव कुमार प्रजापति आगरा उत्तर प्रदेश तथा धर्मवीर प्रजापति आवल खेड़ा आगरा उत्तर प्रदेश को डॉक्टरेट एवं कर्म सील अवार्ड से सम्मानित किया गया और आए हुए देश-विदेश के सभी सम्मानित साथियों को सम्मानित करते हुए कार्यक्रम को दिशा और दशा देने का काम किया। कार्यक्रम समस्त पदाधिकारी एवं अध्यक्ष डॉक्टर योगेश कुमार पीएचडी का आभार व्यक्त करते हैं जो आपने हम लोगों को इस लायक समझा। मंगल सैन जी खुशियों को मानते हुए वृद्ध आश्रम अनादी सेवा विकल्प पाली फरीदाबाद में वृद्धो के साथ भोजन, मिष्ठान, फल देकर अपनी खुशियों में शामिल किया। वृद्ध आश्रम के संस्थापक श्रीमान प्रवण शुक्ला ने धन्यवाद देकर अनुग्रति किया। मंगल सेन प्रजापति अब, डॉक्टर मंगल सेन प्रजापति बने। श्रीमान पूर्व मेजर जनरल पी के सहगल जी, रक्षा विशेषज्ञ भारत श्रीमान दिनेश मोहन शर्मा जी, पूर्व अधीक्षक, केंद्रिय जाँच ब्यूरो नई दिल्ली, श्रीमान डॉ. नाहर सिंह जी
पूर्व संयुक्त निदेशक, राज्य शैक्षिक एवं शिक्षण प्रशिक्षण परिषद, नई दिल्ली, श्रीमान प्रो शक्ति सिंह जी, वरिष्ठ प्रोफेसर, सामाजिक विभाग जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, डॉ राहुल खरे विभागध्यक्ष, ऑर्थो विभाग, डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली, डॉ दिनेश बंसल जी प्रसिद्ध सर्जन, अध्यक्ष हरित प्राण ट्रस्ट, प्रो मनोज कैन दिल्ली विश्वविद्यालय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभागार में अन्य अनेक विशिष्टजन के साथ वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, फिलिपिन्स, अमेरिका के साथ साथ समस्त भारत के लगभग 20 राज्यों से आये हुए 250 से अधिक बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।