विश्व मैत्री मंच, भोपाल द्वारा हाल ही में प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार डा संजीव कुमार के सम्मान में डा संजीव कुमार काव्य रत्न पुरस्कार की स्थापना की गई है।
मंच की अध्यक्षा संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि डा संजीव कुमार पेशे से उच्चतम न्यायालय में अधिवक्ता एवं शिक्षा में डी.लिट की उपाधि प्राप्त है।वह वर्तमान काल के अनुपम एवं अद्भुत पौराणिक कवि हैं। उन्होंने अब तक 19प्रबंध काव्य सहित विभिन्न विषयों एवं विधाओं पर 286 पुस्तकों की रचना की है।काव्य में १८ प्रबंध काव्य एवं 60 से अधिक काव्य संग्रह एवं 20 बाल काव्य संग्रह प्रकाशित होचुके हैं। उन्होंने क़ानून एवं अंग्रेज़ी मेंभी पुस्तकें लिखी हैं। उनके समकक्ष या उनके समकालीन कोई भी बहुमुखी कवि नहीं मिलता।
उनके इस अवदान पर उनको सम्मान देना आवश्यक एवं गौरवपूर्ण हो जाता है। प्रथम डा संजीव कुमार काव्य रत्न पुरस्कार दुबई निवासी आरती लोकेश गोयल को उनकी पुस्तक षड्गंधा के लिये प्रदान किया गया है।
रिपोर्ट. शकुंतला मित्तल