राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आगामी 9 मार्च को देश का सबसे बडा साहित्य का पुरस्कार एवं सम्मान समारोह दिल्ली में आयोजित कर रहे हैं इंडिया नेटबुक्स और बीपीए फ़ाउंडेशन। यह समारोह का कार्यक्रम विगत पॉंच वर्षों में विस्तार पाकर देश का सबसे बड़ा साहित्य का पुरस्कार व सम्मान समारोह बन गया है।
समारोह की आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो राजेश कुमार ने बताया कि यह पुरस्कार व सम्मान पॉंच वर्ष से दिये जा रहे है किंतु विस्तार के साथ इनकी संख्या अब 55 पहुँच गई है। मु्ख्य पुरस्कार/ सम्मान निम्न प्रकार हैं-
1. परम विशिष्ट साहित्य विभूषण सम्मान (४) (सम्मानित व्यक्ति ४)
2. साहित्य विभूषण सम्मान (१०) (सम्मानित व्यक्ति २६)3. साहित्य भूषण सम्मान (१०) (सम्मानित व्यक्ति २५)
4. साहित्य रत्न सम्मान(३१) सम्मानित व्यक्ति ६०)
आयोजनकर्ता संस्थाओं के फ़ाउंडर-चेयरमैन डा संजीव कुमार ने बताया किममउनका उद्देश्य हिन्दी साहित्यl के लिये विविध प्रकार से जैसे लेखन, प्रकाशन, कार्यशाला, अनुदान, पुरस्कार/सम्मान, आदि के माध्यम से यथासंभव व्यवहारिक योगदान देना है।
इंडिया नेटबुक्स की सीईओ और बीपीए फ़ाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी डा मनोरमा ने सताया कि साहित्यकारों का चयन विश्य स्तर पर किया गया है । चयन समिति की अध्यक्ष ममता कालिया ने उत्तमोत्तम चयन का प्रयास किया है । चयनित साहित्यकारों के नाम शीघ्र घोषित किये जाये्गे॥