आल इण्डिया गार्ड्स काउंसिल, उत्तर रेलवे की 26वीं जोनल BGM एवम संरक्षा सेमीनार का आयोजन दिल्ली मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन) के मुख्य आतिथ्य में अमीर खुसरो हाल, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, चांदनी चौक में सम्पन्न हुआ।। इसकी अध्यक्षता चौधरी महावीर प्रसाद जी ने की। इस अवसर पर पूर्व महासचिव आर एन दिक्षित जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। पूर्व सीओबी वेदपाल सिंह गुर्जर जी, जी के दुबे जी एवम विजय पाल जी और केंद्रीय उपाध्यक्ष एस के शुक्ला जी विशिष्ठ अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे। जोनल अध्यक्ष जयदीप चौधरी के उद्बोधन द्वारा आयोजन का प्रारंभ हुआ।इसके उपरान्त जोनल सचिव मुकुल सक्सेना जी ने उत्तर रेलवे के सभी मण्डलों की कार्यप्रणाली पर विधिवत प्रकाश डाला।जोनल कोषाध्यक्ष की विधिवत रिपोर्ट लखनऊ के रामसिंह जी के द्वारा प्रस्तुत की गई। संरक्षा सेमीनार में विभिन्न मण्डलों के ट्रेन मैनेजरों ने प्रकाश डाला। और मुख्य अतिथि महोदय ने रेलवे संरक्षा से जुड़े अनेक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये और सभी ट्रेन मैनेजरों को दैनिक कार्यप्रणाली हेतु बधाई प्रेषित की। जोनल अध्यक्ष द्वारा पूर्व की कार्यकारिणी को भंग कर पुन: चुनाव हेतु आग्रह किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी एस के शुक्ला जी, केंद्रीय सहयोगी ए के सिंह एवम ओ पी शुक्ला के द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन करवाकर उसको शपथ भी दिलवाई गई।स्वागत समिति की अध्यक्षता ओम प्रकाश शुक्ल द्वारा की गई। इसमें मनोज मीणा, सुरेश सिंह, अमर सिंह मीणा, पी पी शुक्ला, दीनानाथ यादव, बजरंग, कृष्ण सिंह,आर एस रावत, रविंद्र कुमार, श्रीपाल एवम देवेन्द्र कुमार अरोड़ा आदि का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन शिवगी रे द्वारा किया गया।अनेक सेवानिवृत साथियों के सानिध्य ने आयोजन को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इसइस अवसर पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन डा. जय सिंह आर्य जी की अध्यक्षता में एवम श्री एस के शुक्ला, केंद्रीय उपाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इसका संचालन ख्यात कवयित्री सुश्री कल्पना शुक्ला त्रिवेदी के द्वारा किया गया। इसमें मनोज मिश्रा कप्तान, संजय कुमार गिरि, मनीषा यादव सांवली, एस के यादव एवम ओम प्रकाश शुक्ल ने अपनी कविताओं से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। खिलाड़ी सेना इण्डिया के स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग आयोजन में प्राप्त हुआ। अंत में मण्डल सचिव ए के सिंह के धन्यवाद प्रस्ताव से आयोजन का समापन हुआ।
आल इण्डिया गार्ड्स काउंसिल, उत्तर रेलवे की 26वीं जोनल BGM एवम संरक्षा सेमीनार का आयोजन
August 19, 2023
0