रविवार, दिनांक 4 सितम्बर 2026 को दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव यूनियन के सानिध्य में जय श्री शारदा कोआपरेटिव टी सी सोसायटी के सौजन्य से पूर्वी दिल्ली स्थित शारदा सहकारिता भवन में सेवा माह में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न सहकारी समितियों के 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जस्सको सोसायटी के उपाध्यक्ष श्री हरिसिंह वर्मा जी एवं श्री एम पी एस दांगी जी उपशिक्षा निदेशक दिल्ली सरकार द्वारा संयुक्त रूप से श्री एस सी प्रधान जी प्रधानाचार्य, दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर तुगलकाबाद दिल्ली को बुके भेंट कर किया गया। श्री प्रधान जी ने बताया कि हमें किसी भी अनजाने/ लुभावने लिंक को क्लिक करने से बचना चाहिए। ऐसे लिंक को क्लिक किये बिना हमें कोई फ्रोड का शिकार नहीं बना सकता। उन्होंने ने सचेत किया कि आजकल स्केमर बैंक अकाउंट के वाई सी, घरेलू गैस कनेक्शन के वाई सी अथवा किसी लुभावनी स्कीम का लालच देकर सीधे साधे लोगों से उनकी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेते हैं जिसका प्रयोग कर वे उनका फोन हैंग कर लेते हैं। जब तक फ्राड के शिकार को पता चलता है कि उसका खाता खाली हो चुका है।
श्री प्रधान जी ने प्रश्नोत्तरी प्रश्नोत्तर काल में प्रतिभागियों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिये तथा उन्हें अनजान लिंक क्लिक न करने की सलाह दी। इस अवसर पर जस्सको सोसायटी की ओर से श्री प्रधान जी को शाल एवं बुके भेंट किया गया।
कार्यक्रम के अंत में समस्त प्रतिभागियों ने जलपान का आनंद लिया तथा जस्सको सोसायटी सचिव श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी द्वारा श्री प्रधान जी एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।
