नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत आज रोहतास नगर स्थित कमला नेहरू पार्क में स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। देशभर में स्वच्छता अभियानों में जनभागीदारी और श्रमदान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. अनिल गुप्ता जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने कमला नेहरू पार्क में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। साथ ही लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में रोहतास नगर के विधायक श्री जितेंद्र महाजन जी एवं पार्षद श्री रितेश सूजी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने अभियान में सहभागिता करते हुए स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर डॉ. अनिल गुप्ता जी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन या अभियान तक सीमित रहने वाला विषय नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पार्क, सड़क, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थान तभी स्वच्छ रह सकते हैं जब प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करें।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, श्रमदान और जनभागीदारी का संदेश देते हुए स्वच्छ एवं सुंदर रोहतास नगर के निर्माण का संकल्प लिया गया।
