सारनदीप कोआपरेटिव टी सी सोसायटी के खातों की कम्प्यूटरीकरण शुभारंभ समारोह आयोजित।
April 06, 2026
0
आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को सारनदीप कोआपरेटिव अर्बन थ़्रिफ़्ट् एंड क्रेडिट सोसायटी लि के खातों के कम्प्यूटरीकरण के शुभारंभ हेतु सी-259 एल आई जी फ्लैट ईस्ट आफ लोनी रोड़ दिल्ली -110093 पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष श्री देवेंद्र पाल सिंह दलाल जी एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर समिति के संस्थापक श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन जी ने बताया कि खातों के कम्प्यूटरीकरण का पूरा श्रेय जस्सको प्रबंधक श्री निर्दोष तेवतिया जी को जाता है। कार्यक्रम में श्री निर्दोष तेवतिया जी को सहकारिता रत्न अवॉर्ड शील्ड एवं शाल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री आनन्द पाल सिंह चौहान, पूर्व उप महाप्रबंधक दिल्ली स्टेट कोआपरेटिव बैंक जी ने समिति प्रबंधक मंडल की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा समिति की ऋण वापसी की नियमित मोनीटरिगं करने की सीख दी। उन्होंने बताया कि समिति के स्टाफ दक्षता बढाने हेतु उन्हें समय समय पर प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। समय पर वार्षिक वेतन वृद्धि के अतिरिक्त कैश अलाउंस/इंसेन्टिव तथा प्रशंसा पत्र भेंटकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों एवं सोसायटी कर्मचारियों ने जलपान का आनंद लिया । कार्यक्रम में जस्सको उप प्रबंधक कुमारी डिम्पल, श्रीमती सविता रानी, श्री सोहनपाल, श्री आस बीर सिंह, श्री मुकेश कुमार, कुमारी निधि पाल, खुशी तेवथिया, सचिव श्री संतराम जी, उपाध्यक्ष श्री गौरव पांचाल जी, श्रीमती शीला,श्रीमती सरोज,श्रीमती रामकौर तथा जस्सको डायरेक्टर श्रीमती शारदा रानी की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
