दिल्ली 25 मार्च:~श्री राजमाता झंडेवाला मंदिर गोरख पार्क शाहदरा में स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज के पावन सानिध्य मे चल रहें स्वर्ण जयंती नवरात्रि महोत्सव के सातवें नवरात्र में भयमुक्त वातावरण की कामना हेतू मां कालरात्रि का पूजन किया गया।
सद्गुरु राजदरबार के प्रबंधक राम वोहरा ने बताया कि स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज के सान्निध्य में सप्तम भाव मां कालरात्रि का पूजन किया गया। मां कालरात्रि का दर्शन तो अत्यंत विकराल भयभीत करने वाला है लेकिन यह नारियल की भांति ऊपर से कठोर लेकिन भीतर से नरम और करुणा रस से परिपूर्ण होकर अपने भक्तों को सभी प्रकार के भयों से मुक्त कर देती है।वर्तमान में प्राकृतिक आपदाएं,धार्मिक वैमनस्य आदि को लेकर साधारण व्यक्ति मन ही मन बहुत भयभीत हैं इस विभिन्न प्रकार के भयों से मुक्ति की प्राप्ति हेतु केवल एक ही मार्ग एक ही साधन और वह है शक्ति की साधना आराधना जिससे मन को शांति प्राप्त हो सकती है।
मंदिर परिसर में बाल कलाकार मिश्रा बंधु एवं ऑस्ट्रेलिया से पधारे खुशहाल सयाल द्वारा "तूने मुझे बुलाया गुरुदेव जी मैं आया तेरे द्वारे गुरुदेव जी" एवं मातृ गुणगान अति सुंदर भजनों से भक्तसमूह को मां की भेंट "मेरी मां दे नोराते आए, भगतां नू पा देयो चिट्ठियां" गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।देवी देवताओं के रूप में नृत्य नाटिका की श्रंखला में मां महाकाली की विकराल नाटिका सुंदर बोल "रण में कूद पड़ी मां काली"पर भक्तों ने मां के स्वरूप को मत्था टेका।
सामूहिक दुर्गा चालीसा पाठ,फलाहार भंडारा प्रसाद वितरण करते हुए चौकी संपन्न हुई।
विशेष महत्व वीरवार शाम 6 बजे दुर्गाष्टमी पर कबूल नगर शुक्र बाजार चौक शाहदरा पर समापन समारोह में प्रसिद्ध कलाकार महंत सुनील राजपूत जी एवं पूजा सखी पटियाला वालों द्वारा महामाई का गुणगान किया जाएगा।सारा दिन भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा।
