गाज़ियाबाद। श्री ओमप्रकाश प्रजापति को साहित्य, मीडिया और सांस्कृतिक विकास में उनके असाधारण योगदान के लिए एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया है। उनके योगदान में 14 वर्षों से अधिक समय तक 'ट्रू मीडिया' पत्रिका का संपादन, निरंतर एक सौ दस से अधिक व्यक्ति विशेष के व्यक्तित्व- कृतित्व पर केन्द्रित विशेषांक प्रकाशित, अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक उत्सवों की मेज़बानी, और 'ट्रू मीडिया ग्रुप' की पहल के माध्यम से साहित्य को बढ़ावा देना शामिल है। श्री ओमप्रकाश प्रजापति ने 'ट्रू मीडिया' पत्रिका का 14 वर्षों से अधिक समय तक संपादन किया। इस पत्रिका ने साहित्य, संस्कृति और समाज के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला, जिससे पाठकों को समृद्ध ज्ञान और मनोरंजन मिला। श्री ओमप्रकाश प्रजापति की नेतृत्व क्षमता और साहित्यिक समझ के कारण, श्री प्रजापति ने कई अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक उत्सवों की मेज़बानी की। इन उत्सवों ने लेखकों, कवियों और साहित्य प्रेमियों को एक मंच प्रदान किया, जिससे साहित्यिक संवाद और सहयोग को बढ़ावा मिला। 'ट्रू मीडिया ग्रुप' की स्थापना के माध्यम से, श्री ओमप्रकाश प्रजापति ने साहित्य को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की। इस ग्रुप ने लेखकों को प्रोत्साहित किया, साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया और समाज में साहित्यिक जागरूकता फैलाने का कार्य किया। इसके अतिरिक्त, श्री ओमप्रकाश प्रजापति को हिंदी अकादमी, मुंबई द्वारा 'राष्ट्रीय गौरव सम्मान' से भी सम्मानित किया गया है। ट्रू मीडिया समूह की शाखाएं: ट्रू मीडिया पत्रिका, ट्रू मीडिया महिला काव्य मंच, ट्रू मीडिया यूट्यूब चैनल, ट्रू मीडिया डिवाइन। श्री ओमप्रकाश प्रजापति की स्वर्ण जयंति पर देश- विदेश की 105 संस्थाओं द्वारा शुभकाना संदेश प्राप्त हुए तथा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुभकामना संदेश प्राप्त। श्री प्रजापति के सानिध्य में ट्रू मीडिया स्टूडियो में ओपन माईक का संचालन हो रहा है। वृंदावन साहित्य महोत्सव, हरिद्वार साहित्य महोत्सव और कुरुक्षेत्र साहित्य महोत्सव में अमेरिका, जापान, कोलंबिया, न्यू यॉर्क और भारत के कोने- कोने से पधारे साहित्यकारों ने सिरकत की, जिसकी साहित्य जगत में खुरी- भूरी प्रशंसा की जा रही है। इन सभी योगदानों के लिए, श्री ओमप्रकाश प्रजापति को एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया है, जो उनके साहित्य, कला, मीडिया और सांस्कृतिक विकास में असाधारण योगदान का प्रमाण है।