डॉ. सुरेन्द्र सिंह रावत की दो पुस्तकों का भव्य लोकार्पण
December 02, 2024
0
गाज़ियाबाद। 1 दिसम्बर, रविवार में उत्तराखण्ड के जाने माने कवि, शायर, दोहाकार व लेखक डॉ सुरेन्द्र सिंह रावत की नवीनतम पुस्तकों 'ग़म कोई अपना देता है ' काव्य संग्रह तथा 'सबरंग शान' ग़ज़ल संग्रह का लोकार्पण गाज़ियाबाद स्थित ट्रू मीडिया के स्टूडियो में, देश के जाने माने साहित्यकार और कवियों की मौजूदगी में समपन्न हुआ। डॉ. सुरेन्द्र सिंह रावत जी को इसी वर्ष कैलिफोर्निया ओपन युनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है। 'ग़म कोई अपना देता है' काव्य संग्रह की भूमिका मुख्य सम्पादक विश्व हिन्दी, भारत सरकार, आचार्य राजेश कुमार ने लिखी है। 'सबरंग शाम', ग़ज़ल संग्रह की भूमिका लिखने का कार्य डॉ. संजय जैन, मशहूर शायर व कवि, उप निर्देशक दिल्ली सरकार ने निभाया। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता की आचार्य राजेश ने। लोकार्पण समारोह को अपनी उपस्थिति से सुशोभित करनेे वाली अन्य विभुतियां रहीं - मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. लालित्य ललित, नेशनल बुक ट्रस्ट के सम्पादक, श्री रामअवतार बैरवा जी, कार्यकृम निर्देशक आकाशवाणी रहे। कार्यकृम की शोभा में चार चांद लगाने हेतू कई मूर्धन्य एवम नामचीन साहित्यकारों, कवियों, दोहाकारों, पत्रकारों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों ने दीप जलाकर तथा सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। तत्पश्चात लेखक डॉ. सुरेन्द्र सिंह रावत और डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति ने सभी अतिथियों का काव्य अक्षर सम्मान और शॉल से स्वागत किया। सभी वरिष्ठ साहित्यकारों ने डॉ. सुरेन्द्र सिंह रावत द्वारा रचित पुस्तकों की भूरी -भूरी प्रशंसा की। पुस्तक लोकार्पण समारोह के तुरंत बाद द्वितीय सत्र में आमंत्रित लगभग 30 कवि/कवियित्रियों ने अपनी अपनी रचनाओं से समॉ बांध दिया। उपस्थित कवियों/शायरों/दोहाकारों में सर्व श्री/सुश्री रुचिका राणा, गीतांजलि गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र सिंह रावत, नेम बदायूंनी, सरफराज अहमद फराज, डॉ. मनोज कामदेव, रूबी शोम, डॉ. सूक्ष्म लता महाजन, राजिंदर कुमार महाजन, अजीत अनुराग, देवेंद्र शर्मा, भूपेंद्र राघव, संगीता वर्मा, डॉ. उषा श्रीवास्तव, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, अरुण कुमार अरुण, विनोद गंगावासी, फौजिया अफजाल, ज्योति जुल्का, अलका जैन आनंदी, रोहित रोज, पी.के. शायर, राजू पांडे, पुनीता सिंह सहित मंचासीन अतिथिगण ने बेहतरीन गीत, दोहे, ग़ज़ल, मुक्तक, छंद, छणिकाएँ, कविताओं आदि से पूरा माहोल साहित्यमय बना डाला। सत्र का माधुर्य पूर्ण व उत्साहपूर्ण संचालन किया श्रीमति रुचिका राणा ने। अंत में डॉ. सुरेन्द्र सिंह रावत, लेखक व टिप्स - दी पब्लिशर्स के मार्गदर्शक ने सभी अतिथियों व कवि कवियित्रियों का कार्यकृम में सहभाग करने व सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। डॉ. सुरेन्द्र सिंह रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, मुख्य सम्पादक ट्रू मडिया तथा उनके सहयोगी श्री अशोक कुमार का आभार व धन्यवाद किया। कार्यक्रम का आयोजन टिप्स - दी पब्लिशर्स, दी इनक्रेडिबल पहाड़ी तथा देश की प्रतिष्ठित पत्रिका ट्रू मीडिया के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।